{"_id":"6107e76d8ebc3e84632a681a","slug":"the-plaster-of-the-building-of-aiims-branch-started-falling-in-four-years-faridabad-news-noi5970535164","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में एम्स शाखा के भवन का गिरने लगा प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में एम्स शाखा के भवन का गिरने लगा प्लास्टर
विज्ञापन
बल्लभगढ़। रोगियों के बेहतर उपचार के लिए चार साल पहले बनी एम्स शाखा का भवन अब जर्जर होता जा रहा है। इसके प्लाटर गिरने लगे हैं और छतों में भी दरारें पड़ने लगी हैं। हालत हैं कि एम्स प्रबंधन की ओर से बिल्डिंग की दो बार मरम्मत हो चुकी है। फिर भी वहां पर आए दिन प्लास्टर गिरने की घटनाएं होती रहती है। ऐसे में मरीजों पर खतरा मंडराता रहता है।
दिल्ली एम्स की ओर बल्लभगढ़ में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए 2017 मेें बिल्डिंग बनाई गई थी। जिसमें एम्स की ओर से ओपीडी संचालित की जा रही है। लेकिन जहां पर रोगियों को बिल्डिंग में उपचार के घंटों भटकना पड़ता है। तो वहीं, बिल्डिंग भी जर्जर होने लगी है। चार साल में बिल्डिंग में दीवारों से प्लास्टर गिरने लगे हैं और छतों में दरारें पड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक एम्स प्रशासन दो बार इमारत की मरम्मत करा चुके है, लेकिन उसके बाद भी इमारत की दीवारों से प्लास्टर लगातार गिर रहा हैं। वहीं सोमवार को ओपीडी के प्रवेश द्वार के बाहर लगी टाइल्स गिरने लगी। वहीं, अस्पताल की इमरजेंसी में यही हाल बना हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द मरम्मत कराई जाएगी। पहले भी इमारत ठीक कराई गई थी। ऐसे में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। हमारे हाथों में मरम्मत का जिम्मा नहीं है। - हर्ष साल्वे, एम्स शाखा ओपीडी असिस्टेंट प्रोफेसर