फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   the planning to rescue sandip is developed in punjab jail

पंजाब में रची गई थी संदीप उर्फ काला को छुड़ाने की साजिश

Wed, 05 Feb 2020 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
the planning to rescue sandip is developed in punjab jail
फरीदाबाद पुलिस बंदी वैन पर गोली चलाकर बदमाशों को छुडाने वाले आरोपी नरेश व कपिल को न्यायालय में पे - फोटो : Faridabad
पंजाब में रची गई थी संदीप उर्फ काला को छुड़ाने की साजिश
विज्ञापन

फरीदाबाद। एक फरवरी को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फिल्मी अंदाज में कैदी वाहन पर हमला कर कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को छुड़ा ले जाने के मामले की साजिश पंजाब की एक जेल से रची गई थी। इसका मास्टरमाइंड राजस्थान के चुरू गांव का रहने वाला कुख्यात बदमाश संपत नेहरा को बताया जा रहा है। फिलहाल वह जेल में बंद है, और वहीं से उसने अपने गुर्गों के सहारे काला जठेड़ी को छुड़ाने की साजिश रची थी। उसने ही भरतपुर जेल में सलमान खान को भी मारने की भी सुपारी ले ली थी। इसके बाद यह गैंग तेजी से चर्चा में आया था। एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि रिमांड पर लिए गए दोनों बदमाशों नरेश उर्फ सेठी व कपिल उर्फ कृष्ण की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बुधवार शाम को कोर्ट में पेश कर दिया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। बता दें कि फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर डबुआ थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के समीप दिन दहाड़े गुरुग्राम के कैदी वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कुख्यात काला जठेड़ी को उसके साथी पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गए। इस दिन सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ कार्यक्रम भी चल रहा था। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उनकी पत्नी सविता कोविंद भी शामिल हुई थी। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद पुलिस की व्यस्तता को देख कर ही बदमाशों ने इस दिन की योजना बनाई थी।
रिमांड पर बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि इस वारदात को संपत नेहरा, उसके करीबी लॉरेंस बिश्नोई, अनिल छिप्पी व राजू बसौदी गैंग के बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। ये चारों गैंग हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में सक्रिय हैं। कुख्यात काला जठेड़ी तीनों गैंग का चहेता था। उसका एक करीबी नरेश उर्फ सेठी दिसंबर 2019 में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। इसके बाद अपने साथी काला जठेड़ी को भी एक फरवरी को फरीदाबाद में गुरुग्राम कैदी वाहन पर हमला कर छुड़ा ले गया। हालांकि इसके बाद नरेश उर्फ सेठी, धन सिंह उर्फ काजू व कपिल उर्फ कृष्ण को पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के बाद सिकरौना-भनकपुर के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन

काजू को गंवाना पड़ सकता है पैर
काला जठेड़ी के साथ पुलिस कस्टडी के भागने वाला होडल का बदमाश धन सिंह उर्फ काजू मुठभेड़ के दौरान क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया। उसके पैर में गोली लगी थी। हड्डी में गोली लगने के कारण उसकी हालत खराब बताई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि हड्डी क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे अपना पैर भी गंवाना पड़ सकता है। फिलहाल वह नीमका जेल फरीदाबाद में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed