फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The plan was hatched after spotting a fake note in a friend's Reel.

Faridabad News: दोस्त की रील में जाली नोट देखकर बनाई थी योजना

Wed, 01 Jul 2026 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The plan was hatched after spotting a fake note in a friend's Reel.
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए छापे थे नकली नोट, भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड स्थित होटल में नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार सेक्टर-17 निवासी आईटी इंजीनियर विनायक झा का पुलिस रिमांड पूरा हो गया। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने नकली नोट बाजार में चलाने के लिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर रील बनाकर फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किए थे। पुलिस उसके इस दावे की जांच कर रही है।

पूछताछ में विनायक ने बताया कि उसे नकली नोट बनाने का विचार अपने एक दोस्त की इंस्टाग्राम रील देखकर आया था। दोस्त ने बड़ी मात्रा में नोटों के साथ वीडियो पोस्ट की थी। पूछने पर उसने बताया कि रील के लिए नकली नोटों का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद विनायक ने भी वैसी ही रील बनाने की योजना बनाई।
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी काफी समय से असली नोटों जैसे कागज की तलाश कर रहा था। आखिरकार उसने दिल्ली के सदर बाजार क्षेत्र की एक दुकान से विशेष कागज खरीदा, जिस पर नकली नोट छापे गए। बता दें कि 26 जून को विनायक ने सूरजकुंड स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में कमरा बुक कराया था। दो दिन तक कमरा बंद रहने और आरोपी के चाबी लेकर गायब होने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। कमरे की तलाशी में एक लैपटॉप, प्रिंटर, विशेष कागज, 500 रुपये का एक नकली नोट और 100 रुपये के 10 नकली नोट बरामद हुए थे। पुलिस आरोपी के संभावित साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed