फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The person who provided the account in the fraud of Rs 60.15 lakh by doing digital arrest has been arrested

Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट कर 60.15 लाख की ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The person who provided the account in the fraud of Rs 60.15 lakh by doing digital arrest has been arrested
राजस्थान के डिडवाना का रहने वाला है आरोपी, पूछताछ के बाद भेजा जेल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डिजिटल अरेस्ट कर 60.15 लाख रुपये की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी राजस्थान डिडवाना निवासी राकेश को काबू किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने सज्जन दान चारण का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। खाताधारक सज्जन दान चारण को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अब पकड़ा गया आरोपी राकेश बीए पास है। वो डिडवाना में ही फाइनेंस के ऑफिस पर काम करता है।
आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत धीरज नगर में रहने वाले व्यक्ति ने दी। इसमें कहा गया कि 27 नवंबर 2024 को उनके पास एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई कर्मचारी बताया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को कहा कि आपका मोबाइल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग व अश्लील मैसेज भेजने में प्रयोग हुआ है। आरोपी ने कॉल मुंबई अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दी और इनका 300 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी होना बताया। शिकायतकर्ता के सारे बैंक खाते से आईडी कार्ड कथित मुंबई अपराध शाखा के अधिकारी ने आनलाइन मंगवाए। बाद में शिकायतकर्ता से अलग-अलग बहाने बनाकर आरटीजीएस के जरिये 60.15 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर अब आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed