फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The person who provided bank account to cyber thugs was arrested

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The person who provided bank account to cyber thugs was arrested
खाते में ठगी के 3.25 लाख रुपये आए थे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धोखे से व्यक्ति का बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगों को बेचने के मामले में आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रजत सिंह राजस्थान भरतपुर का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वो साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराता है। उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सुनील मित्तल खाताधारक का खाता खुलवाया। उसके खाते में अपने मोबाइल नंबर दे दिए और फिर यह खाता आगे ठगों को दे दिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इस खाते में ठगी के 3.25 लाख रुपये आए थे। जब खाताधारक सुनील मित्तल को पता चला कि उसके खाते का दुरुपयोग किया जा रहा है तो उसने साइबर थाना मथुरा उत्तर प्रदेश में केस दर्ज करा दिया। खाताधारक सुनील मित्तल ने बताया कि आरोपी ने उसे ये कहकर खाता लिया था कि इस खाते में यूट्यूब व इंस्टाग्राम से होने वाली कमाई के पैसे आएंगे। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक आरोपी पंजाब मोहाली निवासी राजेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खाते में भी ठगी के रुपये आए थे।
विज्ञापन



शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 8.97 लाख रुपये की ठगी को लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में सेक्टर-30 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा जो शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफे का दावा किया गया था। शिकायतकर्ता ने लिंक पर क्लिक किया तो उसको व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने पर मुनाफा होने के मैसेज आते थे। फिर एप डाउनलोड करवाकर रुपये निवेश करा लिए लेकिन रिफंड नहीं दिया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले में अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed