फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The person who conducted recce before robbing a jewellery shop was denied bail.

Faridabad News: आभूषण की दुकान में डकैती से पहले रेकी करने वाले को नहीं मिली जमानत

Thu, 25 Dec 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The person who conducted recce before robbing a jewellery shop was denied bail.
सेक्टर-8 थाने में 7 जनवरी 2025 की सुबह हुई थी वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ इलाके में आभूषण की दुकान में हथियार के बल पर डकैती मामले में आरोपी अमरजीत सिंह को जिला अदालत से जमानत नहीं मिली। यूपी बिजनौर के रहने वाले अमरजीत सिंह के अधिवक्ता की ओर से जमानत याचिका दायर कर दलील दी गई कि इसे केस में गलत फंसाया गया है। एफआईआर में न तो इसका नाम था और न ही ये वारदात के समय मौके पर मौजूद था। 6 मार्च 2025 से ये कस्टडी में है।


वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से याचिका का विरोध करते हुए दलील दी गई कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गंभीर अपराध किया है। आरोपी ने आभूषण की दुकान की रेकी की थी। आरोपी की सह-आरोपियों सौरभ वर्मा और रिफाकत अली के साथ कॉल डिटेल भी है। दोनों पक्षों को सुनकर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। सेक्टर-8 थाने में यह एफआईआर 7 जनवरी 2025 को दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed