फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The people of village Khori demonstrated at the secretariat in faridabad

गांव खोरी के लोगों ने किया लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

Tue, 06 Apr 2021 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
The people of village Khori demonstrated at the secretariat in faridabad
फरीदाबाद खोरी गांव के निवासी तोड़फोड़ के विरोध में सेक्टर 12 लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र के गांव खोरी में नगर निगम ने हजारों निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की थी। इसके विरोध में मंगलवार को बंधुआ मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में महिलाओं समेत सैकड़ों लोग ने लघु सचिवालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। काफी देर बाद धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम फरीदाबाद ने उनकी शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बंधुआ मुक्ति मोर्चा के महासचिव निर्मल गोराना ने बताया कि प्रशासन ने बिना नोटिस दिए पिछले दिनों हजारों मकानों को ढहा दिया। इसके कारण लाखों लोग एक पल में बेघर हो गए। उन्होंने बताया कि प्रशासन को नियमानुसार तीन महीने पहले नोटिस जारी करनी चाहिए थी। लेकिन प्रशासन ने मकानों के ढहाने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया, जो मानवाधिकार का उल्लंघन है। निर्मल ने बताया पूर्व में चंडीगढ़ उच्च न्यायालय ने प्रशासन को इन लोगों के पुनर्वास का आदेश दिया था। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माण का मामला उच्चतम न्यायाल में विचाराधीन है। ऐसे में प्रशासन को इस प्रकार की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

अब तोड़फोड़ का करेंगे पुरजोर विरोध
निर्मल ने बताया प्रशासन अब तोड़फोड़ की कार्रवाई करेगा तो संगठन इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगा। पहले इन लोग की पुनर्वास की व्यवस्था प्रशासन सुनिश्चित करें। इसके बाद ही निर्माणों को हाथ लगाए। उन्होंने बताया सरकार 2003 में पुनर्वास योजना लाई थी। इसके तहत झुग्गियों में रहने वाले लोग को मकान उपलब्ध कराना था। लेकिन प्रशासन झुग्गियों को उजाड़ तो रही है लेकिन बदले में उनके पुनर्वास की व्यवस्था नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त के नहीं मिलने पर रोष
उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों में उपायुक्त को लेकर रोष रहा। महिलाओं ने कहा भूखे-प्यासे लोग न्याय की आस में सुबह से प्रदर्शन कर रहेे हैैं। लोग बेघर हो गए हैं लेकिन इसका दर्द जिले के सबसे बड़े अधिकारी को नहीं है। लोगों में उपायुक्त के स्वयं धरना स्थल पर नहीं पहुंचने का मलाल रहा। हालांकि उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल दल को कार्यालय में आमंत्रित कर उनकी शिकायतों सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed