फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The outbreak of diseases has increased due to the changing weather

Faridabad News: बदलते मौसम की मार से बीमारियों का बढ़ा प्रकोप

Mon, 27 Oct 2025 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
The outbreak of diseases has increased due to the changing weather
बीके अस्पताल में बढ़ा इलाज का दबाव, पर्ची और दवाई काउंटर के बाहर लगी लंबी लाइनें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बदलते मौसम के बीच जिले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बीके अस्पताल की ओपीडी में इलाज का दबाव भी बढ़ गया है। सोमवार को अस्पताल के पर्ची काउंटर से लेकर दवाओं की खिड़की तक लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं। बदलते मौसम के चलते खांसी-जुखाम, बुखार और गले में संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं।

बीके अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज सर्दी होने, सीने में दर्द और बुखार की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सुबह से ही मरीज और उनके परिजन अपनी बारी का इंतजार करते हुए परेशान नजर आए। बीके अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि बदलते मौसम के कारण मरीज बढ़ रहे हैं। पहले 40 से 50 मरीज इलाज के लिए अस्पताल में पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


अस्पताल की ओपीडी में पड़ा स्क्रैप

अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था भी बदहाल दिखी। ओपीडी विभाग परिसर में फॉल सीलिंग की मरम्मत करने के बाद स्क्रैप ओपीडी में ही छोड़ दिया गया। इस कारण मरीजों और बुजुर्गों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द सफाई और व्यवस्था सुधारने की मांग की है। मरीजों का कहना है कि एक तरफ भीड़ से बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल परिसर की गंदगी की वजह से यहां बैठने में परेशानी हो रही है। शिशु रोग विभाग के बाहर बैठी अनीता देवी पोते का इलाज कराने अस्पताल आई थीं। उन्होंने बताया कि दो घंटे के इंतजार के बाद उनका नंबर आया। वहीं, औषधालय के बाहर प्रीति एक घंटे से लाइन में लगी थीं। हाथ में दर्द की वजह से उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में फिलहाल मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके बाद से मरीजों को परेशानी नहीं होगी। -
डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed