फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'The office is the focal point of the worker's field of work'

‘कार्यालय कार्यकर्ता के कर्मक्षेत्र का केंद्र बिंदु होता है’

Sat, 17 Jul 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
'The office is the focal point of the worker's field of work'
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को सेक्टर-15 स्थित नए जिला कार्यालय का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। संगठन के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यालय कर्मक्षेत्र का केंद्र बिंदु होता है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता का कार्यालय से मन से जुड़ाव होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक ईंट जितना योगदान अवश्य करें। जिससे कार्यकर्त्ता का भावनात्मक जुड़ाव अपने कर्म क्षेत्र के साथ रहता है। किसी भी कार्यालय का निर्माण करना कोई साधारण कार्य नहीं होता और आज फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्य को पूरा किया है। मेरा सबसे पहला कार्यक्षेत्र भी फरीदाबाद रहा और लंबे समय तक संगठन के लिए योगदान दिया है। फरीदाबाद के लोगों ने हमेशा से ही संगठन के लिए बेहतरीन कार्य किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में सभी नौ विधानसभा सीटों पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जीत हासिल की। विधानसभा चुनावों में भी एक सीट को छोड़कर सभी 8 सीटों पर हमारी पार्टी विजयी हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक वोटरों को अपने साथ जोड़ें।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन के लिए 5 ‘क’ अर्थात कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय, कोष व कार्यशैली जरूरी होते हैं। कार्यालय कार्यकर्ता को संस्कार देता है और व्यवहार सिखाता है। परिवार जैसा माहौल मिलता है और जीवन की दिशा देता है। पार्टी के कार्यकर्ता का लक्ष्य सर्वप्रथम देश सेवा है। इन्हीं ओजस्वी और तेजस्वी कार्यकर्ताओं के कारण पार्टी इस मुकाम पर पहुंची हैं। अत्यधिक सुविधाओं से लैस इस कार्यालय से भारतीय जनता पार्टी की सभी गतिविधियां चलेंगी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ के आह्वान पर पार्टी के कार्यालय के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल ने 51 लाख और अजय जुनेजा ने 21 लाख की धनराशि समर्पित की। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि इस कार्यालय से निकलकर कई कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र की राजनीति की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। कार्यालय मार्च 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष गोपाल शर्मा, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावटा, विधायक सीमा त्रिखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed