फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The number of patients suffering from cold, cough, flu and viral fever is increasing due to the change in weather.

Faridabad News: मौसम में बदलाव से बढ़ रहे सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीज

Mon, 29 Dec 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from cold, cough, flu and viral fever is increasing due to the change in weather.
दिन में तेज धूप और रात में गिर रहा तापमान, विशेषज्ञों ने दी एहतियात बरतने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिन में तेज धूप और रात के समय तापमान में लगातार गिरावट के कारण शहर में तापांतर काफी बढ़ गया है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। शहर के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी क्लीनिक में सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ने लगा है।


चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम में शरीर को ढलने में समय लगता है। ऐसे में कमजोर इम्युनिटी वाले लोग, छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। तापमान में दिन-रात के बड़े अंतर के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कई मरीजों में बुखार के साथ खांसी, गले में खराश और बदन दर्द की शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन




डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बीमारी को गंभीर बना सकती है। खुले में पसीने के बाद ठंडी हवा लगना, ठंडे पेय पदार्थों का सेवन और मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन न करना संक्रमण के खतरे को बढ़ा देता है। इसलिए समय पर उपचार के साथ-साथ बचाव पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीके नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर होने से वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें, ठंडे पेय और बासी भोजन से बचें, संतुलित और पौष्टिक आहार लें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं इलाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि समय रहते बीमारी को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed