{"_id":"69ebbd932aefdcb80c0dc4ad","slug":"the-neighbor-turned-out-to-be-the-accused-of-stealing-15-mobile-phones-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68341-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पड़ोसी ही निकला 15 मोबाइल चाेरी करने का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पड़ोसी ही निकला 15 मोबाइल चाेरी करने का आरोपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा सिकरौना की टीम ने मोबाइल चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 14 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। पकड़ा गया आरोपी यश, आदर्श नगर की प्रेम नगर कॉलोनी का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार यादव कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने नौ अप्रैल को थाना आदर्श नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि वह घर के बाहर मोबाइल फोन की एक पेटी रखकर किसी काम से थोड़ा दूर गया था, तभी अज्ञात व्यक्ति 15 मोबाइल फोन से भरी पेटी चोरी कर ले गया। पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 23 अप्रैल को आरोपी यश को धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पीड़ित का पड़ोसी ही है। वारदात वाली रात उसने अंधेरे का फायदा उठाकर मौका मिलते ही मोबाइल की पेटी चोरी कर ली थी। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शेष एक मोबाइल की तलाश जारी है।