फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The narrator narrated the divine story

Faridabad News: सुख हो या दुख हो, भगवान से कहो

Fri, 01 Aug 2025 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 01 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The narrator narrated the divine story
श्री सनातन धर्म मंदिर में छह अगस्त तक होगा कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-9 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में 30 जुलाई से 6 अगस्त तक धार्मिक सेवा मंडली की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को तीसरे दिन भागवत व्यास आचार्य मुकेश शुक्ला ने भक्तों से कहा कि परमात्मा का नाम सदा जपते रहो सुख हो या दुख हो सब बात भगवान से कहो। उन्होंने कहा कि जब जब भक्त भगवान को पुकारते है तो भगवान उनको दर्शन जरूर देते हैं।
पशु भी जब दुख में उनको पुकारते है जैसे कि हाथी ने अपने जीवन की रक्षा के लिए भगवान को पुकारा तो भगवान ने उसकी जान बचाई और मगरमच्छ का भी उद्धार किया। आगे कथा कहते हुए व्यास ने भक्त अजामल की कथा सुनाई। जिसे सुनकर सभी श्राेता भक्ति में लीन हो गए। श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भागवत व्यास ने पहले धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने कहा कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ा है, तब-तब प्रभु का अवतार हुआ है।
विज्ञापन

प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब धरा पर मथुरा के राजा कंस के अत्याचार अत्यधिक बढ़ गए, तब धरती की करुण पुकार सुनकर देवकी माता के अष्टम पुत्र के रूप में हरि विष्णु ने भगवान कृष्ण के रूप में जन्म लिया। कथा व्यास ने बताया 28 प्रकार के नरक होते हैं। शिशुपाल ने भगवान कृष्ण का अनादर किया उनका अपमान किया, लेकिन भगवान ने उन्हें भी मौका दिया कि वह शरण में आ जाए, लेकिन पापों से घिरा होने के कारण उसका अंत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed