फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The name of the city bus service in Faridabad was kept on the lines of Gurugram City Bus Service.

‘शुभगमन’ के नाम से शहर में सिटी बसों का संचालन

Mon, 08 Nov 2021 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
The name of the city bus service in Faridabad was kept on the lines of Gurugram City Bus Service.
फरीदाबाद। गुरुग्राम की तर्ज पर फरीदाबाद में ‘शुभगमन’ नाम से सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। सोमवार को आयोजित एफएमडीए की बैठक में बस सर्विस के नाम को अधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए बेहतर नाम बताने वाले प्रतिभागी को एफएमडीए द्वारा 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर जल्द सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में सिटी बस सेवा शुरू कर दी गई है। अभी 20 बसों का संचालन गुरुग्राम से किया जा रहा है। जबकि 30 बसें और आनी बाकी हैं। इसके साथ ही बसों के संचालन का कार्य एफएमडीए की ओर से किया जाने लगेगा। गुरुग्राम में चल रही इन बसों का नाम गुरुगमन सेवा रखा गया है। फरीदाबाद में अभी बसों को कोई नाम नहीं दिया गया था। एफएमडीए के अंतर्गत आने के बाद अधिकारी चाहते हैं कि बस सेवा का कोई अच्छा नाम रखा जाए। जिसे लोग आसानी से बोल सके। लोगों को याद रह सके। इसके लिए एफएमडीए द्वारा करीब डेढ़ माह पहले ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें शहर के अनेक लोगों ने हिस्सा लिया था और एफएमडीए को सिटी बस सर्विस के लिए नाम उपलब्ध कराए थे। सोमवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में संपन्न हुई ऑनलाइन बैठक में शुभगमन के नाम पर अधिकारियों ने मुहर लगा दी है। इसके बाद अब शहर में शुभगमन के नाम से सिटी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में सिटी बस सर्विस का नाम फाइन कर लिया गया है। गुरुग्राम की तर्ज पर फरीदाबाद में सिटी बस सर्विस का नाम शुभगमन रखा जाएगा। इसे लोग आसानी से याद रख सकेंगे और बोल सकेंगे। विजेता प्रतिभागी को 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। - डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त सीईओ, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed