{"_id":"6ab6ca7f866ed401f400fa4e","slug":"the-municipal-corporation-will-construct-chhath-ghats-in-tirkha-and-bhatia-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81008-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तिरखा और भाटिया कॉलोनी में निगम बनाएगा छट घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तिरखा और भाटिया कॉलोनी में निगम बनाएगा छट घाट
विज्ञापन
लोगों को पास में मिलेगी पूजा करने की सुविधा, 2.28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे
30 दिन में पूरा करना होगा निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पूर्वांचल के लोगों की मांग को देखते हुए नगर निगम ने छठ पूजा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम ने वार्ड-43 में दो अलग-अलग स्थानों पर छठ घाट विकसित कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें तिरखा कॉलोनी स्थित प्राथमिक स्कूल के पास महावीर पार्क और भाटिया कॉलोनी में बूस्टिंग स्टेशन के पास सी-ब्लॉक मंदिर परिसर शामिल हैं। दोनों स्थानों पर छठ घाट बनने से आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को पूजा के लिए नजदीक ही सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए नगर निगम ने 2.28 लाख रुपये खर्च करेगी।
छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग घाटों और जलाशयों के आसपास पहुंचकर सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर घाट की सुविधा नहीं होने पर लोगों को दूर के स्थानों पर जाना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी होती है। वार्ड में दो घाट बनने से स्थानीय लोगों को अपने घरों के आसपास ही पूजा की व्यवस्था उपलब्ध होने की उम्मीद है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार दोनों स्थानों पर छठ घाटों का निर्माण 30 दिन में पूरा करना होगा।
-- --
वर्जन-
वार्ड-43 में दो स्थानों पर छठ घाट के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एजेंसी का चयन होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा। दोनों घाटों का निर्माण 30 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।- डालचंद, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम