फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The municipal corporation has doubled the number of garbage collection vehicles

Faridabad News: नगर निगम ने दोगुनी की कचरा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या

Sun, 29 Jun 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation has doubled the number of garbage collection vehicles
शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम ने कचरा प्रबंधन में अहम कदम उठाए हैं। निगम आयुक्त के सख्त निर्देशों के बाद कचरा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या लगभग दोगुनी कर दी गई है। पहले शहर भर से करीब 46 गाड़ियां नियमित रूप से कचरा उठाने का काम कर रही थीं। अब यह संख्या बढ़ाकर 90 से अधिक कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इससे रोजाना के कचरे का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने की समस्या पर अंकुश लगेगा।

नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बड़ी कचरा साइटों से नियमित और समय पर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा था। शहरवासियों की मिल रही शिकायतों पर आयुक्त ने समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में तय किया गया कि गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर हर वार्ड में निगरानी और उठान की व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इसके साथ ही पुराने रूट और शेड्यूल में बदलाव कर नए सिरे से जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्तमान में कचरा उठाने का ठेका जिस एजेंसी को दिया गया है उसका ठेका 15 जुलाई को खत्म हो रहा है। इसके साथ ही यह भी आरोप लग रहे हैं कि कई जगह गाड़ियां तय समय पर नहीं पहुंचती हैं। अनियमितता मिलने के चलते निगम इस बार एजेंसी बदलने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अब सख्त शर्तों के साथ नई एजेंसी को ठेका दिया जाएगा, ताकि सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शहर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन की सेहत और पर्यावरण की दृष्टि से सफाई व्यवस्था में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धीरेंद्र खड़गटा, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed