फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The MLA raised the issue of delay in distribution of crop compensation in the Assembly

Faridabad News: विधायक ने विधानसभा में उठाया फसल मुआवजा वितरण में देरी का मुद्दा

Sun, 01 Mar 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The MLA raised the issue of delay in distribution of crop compensation in the Assembly
-,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मामले की जांच कराने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। प्रदेश के किसानों को पिछले कई वर्षों से लंबित फसल खराबी मुआवजे के मामले ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में जोर पकड़ लिया है। नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल से सवाल करते हुए वर्ष 2022 से 2026 तक फसल खराबे पर वितरित की गई राशि, लंबित मुआवजे और देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों का विवरण मांगा।



विधायक ने आरोप लगाया कि बार-बार मामला उठाने के बावजूद 2022 का मुआवजा भी पूरी तरह वितरित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार राशि जिलों को भेजी जाती है, लेकिन बिना वितरण के वापस लौट जाती है, जो प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। सदन में इस मुद्दे पर विधायक और मंत्री के बीच तीखी बहस भी हुई।चर्चा के दौरान विधायक ने बताया कि 6395 गांवों के 5.29 लाख किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन किया, जिनकी लगभग 31 लाख एकड़ फसल खराब हुई। इनमें मेवात के 440 गांव, यमुनानगर के 527 और अंबाला के 444 गांव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पांच लाख आवेदकों में से केवल लगभग 10 प्रतिशत, यानी 50 हजार किसानों को ही वर्ष 2025 की फसल खराबी के लिए 117 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन




मामले में हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया कि लंबित मामलों की जांच कर दोबारा सत्यापन कराया जाएगा और पात्र किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। सरकार की ओर से कहा गया कि जिन किसानों के खातों में तकनीकी कारणों से राशि नहीं पहुंची, उनकी जांच कर पुनः भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि उनका प्रयास है कि किसानों को जल्द से जल्द उनका हक मिले, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed