{"_id":"6a567c0f76b385299f018d8d","slug":"the-mla-expressed-displeasure-over-the-citys-poor-electricity-supply-system-faridabad-news-c-24-1-pal1008-125998-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विधायक ने शहर की लचर बिजली व्यवस्था पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विधायक ने शहर की लचर बिजली व्यवस्था पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
बैठक में सभी फीडरों से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उपमंडल में बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने लोक निर्माण विश्राम गृह में एसई रंजन राव व एसडीओ जसवीर बैनीवाल के साथ बैठक की। उन्होंने सभी फीडरों से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही व अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने शहर की लचर बिजली व्यवस्था पर भी नाराजगी जाहिर की।
विधायक ने कहा कि अधिकारियों को अपने अपने हैडक्वार्टर पर रहकर सप्लाई में सुधार करना चाहिए, अन्यथा कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने कहा कि वे हैडक्वार्टर पर रहने को तैयार हैं। वार्ता के दौरान निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई को उटावड़ में बिजली पानी संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में दोनों विभागों के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहेंगें। अधीक्षण अभियंता एसई स्तर के अधिकारियों को शिविर में रहकर लोगों की समस्याओं को निवारण करना है। वार्ता के दौरान उटावड़ में नए बिजली कनेक्शन देने, बिजली बिल संबंधी समस्याओं के निवारण एवं सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने के लिए भी कार्य किए जाएंगे। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बिजली निगम के स्टाफ को कहा है कि जो भी स्टाफ लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।