फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The miscreants stole the gold, cash and chain of the family who slept on the terrace.

Faridabad News: छत पर सोने गए परिवार का सोना, नकदी और चेन बदमाशों ने चुराई

Thu, 28 May 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The miscreants stole the gold, cash and chain of the family who slept on the terrace.
कूलर खराब होने पर गर्मी से बचने के लिए छत पर सोया था परिवार
विज्ञापन

1.50 लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने चुराए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में गर्मी के कारण छत पर सोना एक परिवार को भारी पड़ गया। मंगलवार देर रात बदमाश घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर भाग गए। घटना संजय एन्क्लेव रामफल मंडी के पास की है। पीड़ित अनिल की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

अनिल ने बताया कि रात में घर का कूलर खराब हो गया था, जिसके कारण पूरा परिवार छत पर सोने चला गया। रात करीब 11 बजे उन्होंने एक मिस्त्री को बुलाकर कूलर भी दिखाया, लेकिन उसने सुबह आने की बात कही। इसी दौरान रात करीब 1 से 2 बजे के बीच चोर घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। चोरों ने मुख्य कमरे में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, जरूरी सामान और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। नकदी कारीगरों को भुगतान करने के लिए घर में रखी गई थी। सुबह करीब 5 बजे परिवार नीचे आया तो तीनों कमरों के दरवाजे खुले मिले और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed