फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The miscreants ransacked the godown, set fire to the tractor

Faridabad News: उपद्रवियों ने की गोदाम में तोड़फोड़, ट्रैक्टर में लगाई आग

Wed, 09 Aug 2023 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
The miscreants ransacked the godown, set fire to the tractor
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नूंह हिंसा की आग शहर में शांत नहीं हो रही है। मंगलवार रात एक बार फिर उपद्रवियों ने गौंछी जीवन नगर पार्ट-दो में गोदाम में तोड़फोड़ की। वहां खड़े एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। वारदात के दौरान गोदाम में पांच ट्रैक्टर खड़े थे। आरोपियों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। गोदाम मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मुजेसर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

गौंछी जीवन नगर पार्ट-दो निवासी सद्दाम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भवन निर्माण सामग्री सप्लाई का कारोबार करता है। घर के पास ही उसका गोदाम है। वहां ईंट, सीमेंट, लोहे का सरिया आदि रखा रहता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सुबह गोदाम पर पहुंचा तो देखा कि एक ट्रैक्टर अधजली हालत में था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी और गोदाम लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उसमें देखा गया कि रात दो बजे एक युवक पेड़ के सहारे दीवार फांदकर गोदाम में घुसा और उसने एक ट्रैक्टर में आग लग दी। ट्रैक्टर में आग लगाने के बाद उसी रास्ते से फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार मदद में दो और युवक थे। गोदाम के बाहर आने-जाने वालों पर नजर रख रहे थे। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed