{"_id":"646f91d8fa7c3a9d150de884","slug":"the-miscreants-looted-the-truck-driver-on-the-strength-of-weapons-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5320-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बदमाशों ने हथियारों के बल पर ट्रक चालक से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बदमाशों ने हथियारों के बल पर ट्रक चालक से की लूटपाट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जगह-जगह नाकों पर पुलिस की तैनाती के बावजूद लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सीकरी पुलिस चौकी क्षेत्र में सामने आया है। जिसमें चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक ट्रक चालक व उसके सहायक से मोबाइल व रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर गांव पहाड़ी निवासी ट्रक चालक मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पलवल के चांदहट के शैलेश का ट्रक चलाता है। सुबह करीब पांच बजे वह फिरोजपुर झिरका से ट्रक में रोड लोड करके गांव जाजरू आ रहा था। उसके साथ में सहायक श्याम सुंदर भी था। जैसे ही वह लोग कैल गांव पुल के पास पहुंचे, तभी सफेद रंग की मारुति कार उनके आगे आकर रुकी। सामने कार आने पर ट्रक चालक को ब्रेक लगाने पड़े। कार में से चार युवक उतरे। एक कार में ही चालक सीट पर बैठा रहा। दो बदमाश चालक और दो सहायक की तरफ से ऊपर चढ़ गए। कट्टे के बल पर उन्होंने ट्रक चालक और सहायक के मोबाइल लूट लिए। उनकी जेब में रखे 12 सौ रुपये भी छीन लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।