फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The message of environmental protection by cycling

साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 31 Oct 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The message of environmental protection by cycling
फरीदाबाद। जिले में 20 अक्तूबर से चलाए जा रहे पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम का रविवार को समापन किया गया। इस दौरान साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशानुसार डीसीपी मुख्यालय डॉ. अंशु सिंगला की अध्यक्षता में एसीपी मानेसर विनोद कुमार कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बनाए गए। साइकिल रैली को जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव और डीसीपी मुख्यालय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली सुबह सात बजे थाना सेंट्रल सेक्टर-12 हुड्डा ग्राउंड से शुरू होकर पुलिस लाइन सेक्टर-30 पहुंची। रैली में जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव, डीसीपी अंशु सिंगला, एसीपी मानेसर विनोद कुमार, एसीपी महेंद्र वर्मा, एसीपी सुरेन्द्र श्योराण, एसीपी ट्रैफिक पृथ्वी सिंह, इंस्पेक्टर जयवीर सिंह, इंस्पेक्टर माया आदि ने साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि स्वस्थ रहना है तो सप्ताह में एक दिन साइकिलिंग जरूर करें। साइकिल रैली के बाद मॉर्निंग हेल्थ क्लब के मेंबर्स ,पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच मैत्री हैंडबॉल, वॉलीबॉल मैच और रस्साकसी का आयोजन किया गया। डीएवी-पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने के बीच समाज में पुलिस की भूमिका विषय पर एक पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई। साइकिल रेस के महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर महिला थाना एनआईटी इंस्पेक्टर माया , दूसरे स्थान पर मॉर्निंग हेल्थ क्लब टाउन पार्क की सावित्री देवी रही तथा तीसरे स्थान पर उप निरीक्षक सीमा, प्रधान सिपाही बबीता ने अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर उप निरीक्षक हुकुम, दूसरे पर प्रधान सिपाही दिनेश, तीसरे स्थान पर एसीपी सेंट्रल महेंद्र वर्मा, एएसआई कृष्ण एवं ट्रैफिक हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने अपना झंडा गाडा। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में इंस्पेक्टर माया की टीम विजेता घोषित हुई। उपविजेता के तौर पर उप निरीक्षक सीमा की टीम रही। पुरुष वर्ग में डीएसपी मुजेसर विनोद कुमार की टीम विजेता घोषित हुई। वॉलीबॉल मैच में वॉलीबॉल कंट्री क्लब सेक्टर 12 की टीम ने 21 8 के स्कोर के साथ एएसआई राजेश कुमार की टीम को पीछे छोड़ दिया। कार्यक्रम में कल्याण शाखा के इंस्पेक्टर जयवीर, उप निरीक्षक महेश, प्रधान सिपाही आनंद कुमार, सीडीआई अशोक व अन्य पुलिसकर्मियों ने आयोजन को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed