फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The markets across six sectors will undergo a complete makeover.

Faridabad News: छह सेक्टरों की मार्केट का होगा कायाकल्प

Thu, 23 Apr 2026 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The markets across six sectors will undergo a complete makeover.
जलभराव, टूटी सड़कें और अव्यवस्थित पार्किंग से परेशानी
विज्ञापन

पुनर्विकास के लिए सात करोड़ रुपये की परियोजना तैयार

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों में वर्षों से चली आ रही बदहाली अब खत्म होने की ओर है। नगर निगम ने सेक्टर-7, 8, 9, 11, 16ए और 19ए की प्रमुख मार्केट के पुनर्विकास के लिए सात करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है।
योजना का मकसद बाजारों को सुंदर बनाने के साथ उनकी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है जिससे व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिल सके। वहीं एक तरफ व्यवस्थित करीब 100 वेंडिंग जोन व दूसरी तरफ आधुनिक तकनीक के अपडेट मार्केट होने से जिले में व्यापारियों के साथ आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे जाम व अतिक्रमण हटने के साथ शहर व्यवस्थित व सुंदर दिखेगा। इन बाजारों में जलभराव, टूटी सड़कें और अव्यवस्थित पार्किंग लंबे समय से बड़ी परेशानी रही हैं। खासकर बरसात के दिनों में सेक्टर-7 और 9 की मार्केट में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कारोबार प्रभावित होता है और स्थानीय दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है। अब निगम की इस योजना से इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन



किस सेक्टर पर कितना खर्च

नगर निगम ने हर मार्केट की जरूरत के हिसाब से बजट तय किया है। सेक्टर-7 की मार्केट पर सबसे अधिक 1.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-9 के लिए 1.36 करोड़ और सेक्टर-8 के लिए 1.24 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं सेक्टर-11 की मार्केट पर 1.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-16ए के लिए 50 लाख और सेक्टर-19ए के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। इस परियोजना में सबसे पहले ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या खत्म हो सके। बाजारों के अंदर और बाहर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी और फुटपाथ बनाए जाएंगे, जिससे पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी। सड़कों को मजबूत कर ट्रैफिक के दबाव को संभालने की क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर अव्यवस्था को नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिक्रमण से निपटने की तैयारी

बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव के बीच अतिक्रमण बाजारों की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। इसे देखते हुए नगर निगम ने करीब 100 वेंडर जोन विकसित करने की योजना बनाई है। इससे सड़क किनारे लगने वाले अस्थायी ठेलों और दुकानों को व्यवस्थित जगह मिल सकेगी और मुख्य बाजारों में भीड़ कम होगी। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि बाजारों के सुधरने से ग्राहक संख्या में बढ़ोतरी होगी। साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल लोगों को खरीदारी के लिए आकर्षित करेगा। इससे छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों तक सभी को फायदा मिलेगा। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना पुराने फरीदाबाद के पुनरोद्धार की दिशा में एक अहम कदम है। लंबे समय बाद इन बाजारों के लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई गई है। यदि यह काम तय समय पर पूरा होता है तो यह शहर के अन्य क्षेत्रों के लिए भी मॉडल बन सकता है।

वर्जन


लोगों की सुविधा के लिए निगम हर स्तर पर तेजी से काम कर रहा है। स्वच्छता के साथ विकास के कई प्रोजेक्ट आने वाले दिनों में पूरे हो जाएंगे। -धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed