फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The market is bustling with gifts ranging from cosmetics and education items.

Faridabad News: बाजार गुलजार, उपहारों में श्रृंगार और शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं की बहार

Mon, 29 Sep 2025 04:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
The market is bustling with gifts ranging from cosmetics and education items.
जिले में आज मनाई जाएगी अष्टमी, सप्तमी पर घंटे-घड़ियाल से गुंजायमान रहे मंदिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नवरात्र उत्सव के आठवें दिन शक्ति के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना मंगलवार को की जाएगी। इस दिन कुछ लोगों कंजक पूजन के बाद नवरात्र के व्रत का समापन करते हैं। वहीं, सोमवार को श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति दुर्गा देवी के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। कुछ श्रद्धालुओं में मंदिर में जाकर मां को नारियल व चुनरी चढ़ाई। अधिकांश श्रद्धालुओं ने सोमवार को सप्तमी का व्रत किया। ताकि अष्टमी पर मंगलवार को कन्या पूजन करके अपने नवरात्रों को पूर्ण कर सकें। मंदिरों में घंटे-घड़ियालों की आवाज से भक्तिमय वातावरण गुंजायमान रहा।
श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि शत्रुुओं का विनाश करने के कारण ही मां का नाम कालरात्रि पड़ा। मां का रूप रंग काला है। उन्होंने बताया कि अष्टमी के मौके पर शहर में जगह-जगह हवन-यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारे व प्रसाद वितरण के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बाजारों में रही भीड़
कंजक पूजन के दौरान कंजकों के लिए उपहार खरीदने आने वाले लोगों की बाजार में भीड़ देखने को मिली। बाजार में विभिन्न प्रकार के लंच बॉक्स के अलावा कई प्रकार के गिफ्ट देखने को मिले। कंजक पूजन के दौरान कन्याओं को उपहार में शृंगार का सामान जैसे चूड़ी, बिंदी, लाल चुनरी, शिक्षा से संबंधित चीजें जैसे पेंसिल, कॉपी, पेन, धार्मिक किताबें या नई छोटी चीजें जैसे हेयर क्लिप, इयररिंग्स, ब्रेसलेट खरीदने की दुकानों पर भक्तों की भीड़ देखने को मिली। यह सभी उपहार 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक बाजार में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed