फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The man who shot the student attacked the police and tried to escape, and was injured in the encounter.

Faridabad News: छात्रा को गोली मारने वाले ने पुलिस पर हमला कर की भागने की कोशिश, मुठभेड़ में घायल

Fri, 07 Nov 2025 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The man who shot the student attacked the police and tried to escape, and was injured in the encounter.
हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई थी पुलिस, थाना सेक्टर 58 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। श्याम कॉलोनी में छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी जतिन मंगला ने हथियार बरामदगी के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली मार दी। जिसके बाद घायल आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध वरुण कुमार दहिया ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पास दो पिस्तौल थीं। एक को उसने गोली चलाकर मौके पर छोड़ दिया था। उसके पास एक और अवैध हथियार है। जिसको उसने गांव कबूलपुर के पास छुपा रखा है। जिस पर अपराध शाखा की टीम निशानदेही व बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर गांव कबूलपुर क्षेत्र में पहुंची। जहां पर आरोपी से अवैध हथियार के बारे में पूछा । इसी दौरान आरोपी ने अचानक पत्थरों के ढेर से अवैध हथियार निकालकर पुलिस टीम पर फायर किया और भागने लगा। जिसको रुकने के लिए कहा गया तो उसने दोबारा पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मार दी। उसको इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटनाक्रम के संबंध में थाना सेक्टर 58 में आरोपी जतिन के विरुद्ध हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्तौल, 4 जिंदा रौंद व 2 खाली रौंद बरामद किए। पुलिस ने इस पूरी मुहिम को आपरेशन ट्रैक डाउन का नाम दिया। उन्होंने बताया कि अब आरोपी से यह पूछा जाएगा कि हथियार कहां से लेकर आया है।
विज्ञापन

एक माह में ली थीं आठ सिम

जतिन ने एक माह में आठ सिम ली थीं। ताकि एक नंबर ब्लाक होने पर वह दूसरे से फोन कर सके। इसके साथ ही आरोपी की पहली मुलाकात छात्रा से डांस क्लास में हुई थी। तभी से वह उसका पीछा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed