फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The lights of the tricolor will spread on the streets of NIT, the city will get a new identity

Faridabad News: एनआईटी की सड़कों पर बिखरेगी तिरंगे की रोशनी, शहर को मिलेगी नई पहचान

Mon, 29 Dec 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The lights of the tricolor will spread on the streets of NIT, the city will get a new identity
लाइटिंग से सड़कों पर दृश्यता बढ़ने के साथ रात के समय हादसों पर रोक लगेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को एक नई और आकर्षक पहचान देने की दिशा में नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। जल्द ही एनआईटी क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर बिजली के खंभे तिरंगे के रंगों केसरिया, सफेद और हरे रंग की एलईडी रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे। यह पहल शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देगी।

नगर निगम के इस फैसले से एनआईटी क्षेत्र की सड़कों का स्वरूप पूरी तरह बदलने की उम्मीद है। तिरंगा एलईडी लाइटों को बिजली के पोलों पर सजाया जाएगा, जिससे रात के समय सड़कें अधिक सुरक्षित और आकर्षक दिखेंगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य सजावट के साथ फरीदाबाद को एक आधुनिक व सुव्यवस्थित शहर के रूप में प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन


एनआईटी फरीदाबाद का एक घनी आबादी वाला और व्यस्त इलाका है। यहां दिन-रात वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में लाइटिंग से सड़कों पर दृश्यता बढ़ने के साथ रात के समय हादसों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार एलईडी लाइटों का चयन ऊर्जा की बचत और लंबी अवधि तक बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया गया है। एलईडी तकनीक कम बिजली खपत के साथ अधिक रोशनी देती है जिससे नगर निगम पर अतिरिक्त बिजली भार भी नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही तिरंगे के रंगों में सजी सड़कें शहर को एक नई पहचान भी देंगी।

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उनका कहना है कि इस तरह के सौंदर्यीकरण कार्यों से नागरिकों में अपने शहर के प्रति गर्व की भावना बढ़ती है और सार्वजनिक स्थानों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी होता है।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों में उत्साह
एनआईटी क्षेत्र के निवासियों और व्यापारियों ने इस पहल का खुले दिल से स्वागत किया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अच्छी रोशनी और सुंदर वातावरण से बाजारों में रौनक बढ़ेगी और शाम के समय ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ सकती है। वहीं कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का मानना है इससे शहर सुंदर व साफ दिखेगा।


शहर की ब्रांडिंग की दिशा में कदम
एनआईटी क्षेत्र में तिरंगा लाइटिंग की पहल फरीदाबाद की ब्रांडिंग को मजबूत करने में सहायक होगी। दूसरे जिले में यह संदेश भी जाएगा कि शहर केवल औद्योगिक गतिविधियों के लिए नहीं जाना जाता यहां पर सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों को भी अधिक महत्व दिया जाता है।



जमीनी स्तर पर समय से काम होने का है इंतजार
फिलहाल शहरवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह पहल किस तेजी से जमीन पर उतरती है और कब एनआईटी की सड़कें तिरंगे की रोशनी में नहाती नजर आएंगी। अगर यह योजना प्रभावी ढंग से लागू होती है तो शहर को एक नई पहचान मिलेगी। वहीं अगर दूसरी कई योजनाओं की तरह इसपर भी ब्रेक लग जाते हैं तो लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

शहर को नया स्वरूप देने के लिए निगम तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही इस परियोजना का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। - सतपाल, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed