{"_id":"695178bffed09ca8e40052ef","slug":"the-library-was-inaugurated-twice-in-two-and-a-half-hours-with-the-union-minister-and-then-the-union-minister-of-state-cutting-the-ribbon-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59060-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ढाई घंटे में दो बार हुआ लाइब्रेरी का उद्घाटन, पहले मंत्री फिर केंद्रीय राज्यमंत्री ने काटा रिबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ढाई घंटे में दो बार हुआ लाइब्रेरी का उद्घाटन, पहले मंत्री फिर केंद्रीय राज्यमंत्री ने काटा रिबन
विज्ञापन
फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सामने आई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सामने आ गई। सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में नवनिर्मित लाइब्रेरी का एक ही दिन में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में उद्घाटन कर दिया गया। खास बात यह रही कि दोनों कार्यक्रमों के बीच महज ढाई घंटे का अंतर था।
सबसे पहले राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर ने लाइब्रेरी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके करीब ढाई घंटे बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अपने समर्थक विधायकों और नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे और लाइब्रेरी का दोबारा उद्घाटन किया।
रविवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर फरीदाबाद पहुंचे थे। उन्होंने सेक्टर-16 स्थित कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का अंतिम एपिसोड सुना। इस दौरान राज्य मंत्री राजेश नागर भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लगभग साढ़े 12 बजे सांसद और दोनों मंत्री सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में बने पुस्तकालय के उद्घाटन के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बना है पुस्तकालय
टाउन पार्क में इस लाइब्रेरी का निर्माण हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में कराया गया है। दोपहर करीब 12 बजे राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर ने रिबन काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन कर दिया।
ढाई घंटे बाद पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री
पहले उद्घाटन के लगभग ढाई घंटे बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, होडल विधायक, मेयर प्रवीण बत्रा, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल सहित अन्य नेताओं के साथ टाउन पार्क पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले लाइब्रेरी पर फिर से रिबन लगाया गया, जिसके बाद कृष्णपाल गुर्जर ने दोबारा रिबन काटकर उद्घाटन किया।
बोर्ड पर सबसे ऊपर लिखा है कृष्णपाल गुर्जर का नाम
उद्घाटन स्थल पर लगे शिलापट्ट पर ऊपर की ओर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम दर्ज है जबकि नीचे की ओर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर के नाम अंकित हैं। कृष्णपाल गुर्जर ने अपने समर्थक नेताओं के साथ इसी बोर्ड के सामने फोटो सेशन भी कराया।
विपुल गोयल ने हटाया उद्घाटन बोर्ड से कपड़ा
लाइब्रेरी के उद्घाटन के लिए लगाए गए बोर्ड में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम दर्शाया गया था। वहीं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर के साथ मिलकर बोर्ड से कपड़ा हटाया और उसके सामने खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद तीनों नेताओं ने मिलकर रिबन काटा।
सोशल मीडिया पर दोनों मंत्रियों की चल रही है वीडियो
मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं सोशल मीडिया पर चल रही उनकी वीडियो में मंत्री कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘उद्घाटन हो चुका है, कौन क्या कर रहा है यह उनके संज्ञान में होगा। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी नेताओं के नाम बोर्ड पर दर्ज हैं। किसी तरह की कोई खींचतान नहीं है। सभी लोग मौके पर मौजूद थे।
वहीं सोशल मीडिया पर चल रहे बयान में केंद्रीय राज्य मंत्री कहते हुए दिख रहे हैं कि विभाग की ओर से मुझे उद्घाटन की सूचना दी गई थी। तय समय पर मैं उद्घाटन के लिए पहुंचा था। उद्घाटन शिलापट्ट पर भी मेरा नाम अंकित है। अब इससे पहले कौन क्या कर गया, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।