फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The lawsuit against the female village head and her family has heated up the political scene.

Faridabad News: महिला सरपंच व परिवार पर मुकदमे से राजनीति गरमाई

Wed, 04 Feb 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The lawsuit against the female village head and her family has heated up the political scene.
पिनगवां। जिले की समृद्ध और पंचायत भूमि के लिहाज से प्रमुख ग्राम पंचायत पिनगवां एक बार फिर विवादों में घिर गई है। आरक्षित सीट होने के कारण यहां दलित समाज के लोग सरपंच तो चुने जाते हैं, लेकिन अब तक कोई भी दलित सरपंच बिना विवाद के अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका। इतिहास में अर्जुन सिंह को भी दो बार मुकदमों और दबाव का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में दलित समाज की महिला सरपंच ललिता, जिनकी डिलीवरी नजदीक है, उनके खिलाफ सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद पति और ससुर समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने साजिश के तहत शिकायत करवाई। मुकदमे के बाद गांव में तनाव और राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। दलित समाज ने इसे उत्पीड़न बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और परिवार को न्याय मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed