{"_id":"6ac400464f556c81a808763b","slug":"the-ismailpur-bajrang-chowk-road-will-be-developed-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81907-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इस्माइलपुर-बजरंग चौक मार्ग का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इस्माइलपुर-बजरंग चौक मार्ग का होगा विकास
विज्ञापन
वार्ड 26 और 27 में 1.86 करोड़ से होगा सड़क और नाले का निर्माण
मंत्री राजेश नागर ने कराई काम की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जल्दी ही टूटी और गड्ढों भरी सड़क से राहत मिलेगी। वार्ड 26 और 27 के बीच की इस सड़क का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। 1.86 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस विकास काम की शुरुआत सोमवार को मंत्री राजेश नागर ने कराई। सड़क के साथ ही नाले का निर्माण काम भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय लोगों को बारिश के दौरान जलभराव से निजात मिलेगी।
खाद आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि आमजनों और राहगीरों की सुविधा को देखते हुए इस्माइलपुर से बजरंग चौक तक की सड़क को विकसित किया जाएगा। लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा सड़क के निर्माण और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की मांग की जा रही थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर धूल-मिट्टी, जलभराव और आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। इससे दोनों वार्डों के बीच आवागमन की भी बेहतर व्यवस्था बनेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तिगांव विधानसभा क्षेत्र में तेेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि शहर से लेकर गांवों और प्रत्येक वार्ड तक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए। इस्माइलपुर से बजरंग चौक तक बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां भी सड़क, नाले, सीवर, पेयजल या अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए काम जारी है। इस दौरान वार्ड 27 पार्षद सरोज शीशराम अवाना, वार्ड 26 पार्षद लाल मिश्रा, जिला सचिव बलेसर जैलदार, मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, मंडल अध्यक्ष अक्षय अवाना, प्रहलाद शर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।