फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   the investigation of pankaj murder is initiated to crime

पंकज आत्महत्या मामले की क्राइम ब्रांच से जांच कराने की मांग

Wed, 11 Dec 2019 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
the investigation of pankaj murder is initiated to crime
पंकज आत्महत्या मामले की क्राइम ब्रांच से जांच कराने की मांग
विज्ञापन

फरीदाबाद। फतेहपुर बिल्लौच गांव में 23 अक्तूबर को मारपीट की घटना से आहत पंकज नाम के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पंकज के भाई प्रवीण ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट का मामला दर्ज कराया था। पुलिस जांच से नाराज आरोपी पक्ष के लोगों ने बुधवार को पुलिस आयुक्त केके राव से मुलाकात की। उन्होंने इसकी जांच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की है। पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ आरोपी राकेश की पत्नी सुमन ने पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत देकर बताया कि इस मामले में जांच अधिकारी भेदभाव कर रहे हैं। आरोप लगाया है कि उनके पति समेत अन्य पर लगाए गए पंकज के साथ मारपीट के आरोप झूठे हैं। पंकज के साथ इन लोगों ने मारपीट नहीं की थी, बल्कि पंकज के परिजनों ने ही उसके साथ मारपीट की थी। परिजन खुद उसे चौपाल से पकड़ कर ले गए थे व छत पर बने कमरे में पैर में रस्सी बांधकर बंद कर दिया था। इसी रस्सी से पंकज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी जबकि पंकज के भाई प्रवीण ने मामले में ललित पुत्र बाबुलाल, सोनु पुत्र बाबुलाल, सुरेश पुत्र चंदी, मुकेश पुत्र चंदी, राकेश पुत्र चंदी, रवि पुत्र बिजेंद्र व तीन-चार अन्य लोगों ने लोहे के रॉड, लाठी-डंडे व तलवार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed