{"_id":"685eef36a4cf8d692c051a8e","slug":"the-intelligence-system-will-be-equipped-with-modern-facilities-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46096-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खुफिया तंत्र आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खुफिया तंत्र आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
विज्ञापन
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामलों में बढ़ोतरी और संगठित अपराध को देखते हुए सरकार ने जिले में आधुनिक डिटेक्टिव सेल स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह अपनी तरह की पहली ऐसी विशेष इकाई होगी, जिसका पूरा ध्यान खुफिया गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। साथ ही, सीआईडी कोटे के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-18 में करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिटेक्टिव सेल का निर्माण होगा। यह सेल भविष्य में जिलेभर में सक्रिय आपराधिक गिरोह, गैंगवार, नारकोटिक्स तस्करी और विदेशी ताकतों की जासूसी गतिविधियों पर नजर रखेगी। इसके लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए जाएंगे, जिनमें टेक्निकल सर्विलांस से लेकर फील्ड यूनिट तक तैनात की जाएगी। दूसरी ओर, पुलिस लाइन परिसर में सीआईडी कोटे के आवासों का नवीनीकरण किया जाएगा। इन आवासों की दशा लंबे समय से खराब बताई जा रही थी। कई भवन जर्जर हालत में थे, जिससे अधिकारियों को दिक्कतें होती थीं। अब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने इसके लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण के काम के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि डिटेक्टिव सेल और सीआईडी आवास के निर्माण में करीब एक से डेढ़ साल का समय लगेगा। इस दौरान विभागीय गतिविधियां प्रभावित न हों, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। भवन तैयार होने के बाद एक विशेष टीम को स्थायी तौर पर यहां तैनात किया जाएगा।