फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The illegal mining business is going on in Allipur village without permission.

Faridabad News: अल्लीपुर गांव में बिना अनुमति चल रहा मिट्टी खनन का काला कारोबार

Fri, 02 Jan 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The illegal mining business is going on in Allipur village without permission.
बेलगाम ट्रैक्टर बन सकते हैं सड़क हादसों का कारण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। तिगांव क्षेत्र में खनन विभाग की अनुमति के बिना मिट्टी खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। क्षेत्र के कई गांवों में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई जमीन पर नजर नहीं आ रही। हालात यह हैं कि दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये मिट्टी का उठान किया जा रहा है।


स्थानीय लोगों के अनुसार गांव अल्लीपुर के जंगल क्षेत्र और चिरसी गांव की सीमा के किनारे बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन हो रहा है। यहां से निकली मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से अल्लीपुर से होते हुए भैंसरावली गांव के रास्ते अपने ठिकानों तक पहुंचाया जाता है। ये वाहन गांवों और मुख्य सड़कों से तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी से भरे ट्रैक्टर सड़क पर तेज गति से दौड़ते हैं और जैसे ही इन्हें प्रशासन या पुलिस की गाड़ी दिखाई देती है, चालक और अधिक लापरवाही से वाहन भगाने लगते हैं। ऐसे में सामने से आने वाले राहगीरों, बाइक सवारों और ग्रामीणों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार लोग बाल-बाल बच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवैध खनन से जहां खेतों और जंगल की जमीन को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं भारी वाहनों की आवाजाही से गांवों की सड़कों की हालत भी खराब हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद खनन माफिया पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।





वर्जन

बिना परमिशन किया गया खनन पूरी तरह अवैध है। इस क्षेत्र में संभावित केवल ईंट भट्टों के लिए मिट्टी खनन की अनुमति दी जाती है। मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है, कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - चंद्रभूषण तिवारी, खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed