{"_id":"62151cbcf4d54147f00a1532","slug":"the-house-will-be-given-before-it-is-broken-gurjar-faridabad-news-noi633665116","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटने से पहले दिया जाएगा घर : गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटने से पहले दिया जाएगा घर : गुर्जर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। दयाल नगर में रह रहे अधिकांश लोगों को रेलवे ने नोटिस जारी किया है। उन्हें मकान खाली करने को कहा गया है। इससे यहां के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लिहाजा सोमवार रात केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर दयालनगर पहुंचे और लोगों को परेशानी से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोगों से कहा कि अगर रेलवे उनकी जमीन लेती है तो घर टूटने से पहले उन्हें घर दिया जाएगा। इसकी व्यवस्था की जाएगी और रेल प्रशासन व केंद्र सरकार से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन पर आप लोग कई साल से रह रहे हैं। मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार के रहते आपका घर नहीं उजाड़ा जा सकता है। अगर आपको रेलवे को यह जमीन देनी पड़ी तो पहले सभी को घर दिया जाएगा, फिर रेलवे को यह जमीन दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने अनंगपुर, ग्रीन फिल्ड से दयालनगर होते हुए मथुरा रोड तक बना जा रहे नाले के लिए 40 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की। उधर, पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला ने केंद्रीय राज्यमंत्री को बताया कि दयालनगर में लोग पिछले 50 साल से रेलवे की जमीन पर रहे हैं। लिहाजा दिल्ली की तरह इन्हें भी प्रधानमंत्री उदय योजना का लाभ दिया जाए। प्रधानमंत्री उदय योजना के तहत इन्हें पहले घर दिया जाए। इस दौरान गजेंद्र लाला, विक्की भड़ाना, गजानंद तिवारी, आरएन सिंह, सुनील मास्टर,प्रेम देव मास्टर आदि उपस्थित रहे।