{"_id":"693db6b90680ebaf7a0de5dc","slug":"the-history-of-the-gurjar-community-has-been-glorious-deependra-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57878-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है: दीपेद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है: दीपेद्र
विज्ञापन
गुर्जर महोत्सव में सांसद हुए शामिल, समाज के गौरवशाली इतिहास को किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड क्राफ्ट मेला मैदान में गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट द्वारा आयोजित गुर्जर महोत्सव में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और अपनी मजबूत जड़ों व सांस्कृतिक विरासत के सहारे ही कोई समाज निरंतर प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज ने कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया और कृषि क्षेत्र से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक अनेक कुर्बानियां दी हैं।
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि गुर्जर महोत्सव केवल गुर्जर समाज के लिए ही नहीं, बल्कि 36 बिरादरी के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता एवं बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह के संयोजन में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के संयोजक दिवाकर बिधूड़ी और उनकी टीम ने भी अतिथि का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
गुर्जर महोत्सव में भी हुआ अनंगपुर का जिक्र
सांसद हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गुर्जर समाज के हितों के लिए काम किया है। उन्होंने अनंगपुर गांव का उल्लेख करते हुए कहा कि जब वहां प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान तोड़फोड़ हुई, तब कांग्रेस पार्टी महापंचायत में गुर्जर समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही।
विज्ञापन
मतदाता सूची पर दीपेंद्र हुड्डा ने उठाए सवाल
राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में सरकार जनभावनाओं के अनुरूप नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों को प्रभावित करने के लिए मतदाता सूची में हेराफेरी की और हर जिले में वोट चोरी की गई। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस को 47.6 प्रतिशत मत प्राप्त हुए, जो देश में विपक्ष को मिले सर्वाधिक मत प्रतिशतों में से एक है। इससे स्पष्ट है कि हरियाणा वासियों ने कांग्रेस पार्टी का खुलकर समर्थन किया।
कई प्रमुख लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, विजय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, रोहित नागर, पराग शर्मा, जगन डागर, तरुण तेवतिया, नितिन सिंगला, सुमित गौड़, वेदपाल दायमा आदि लोग मौजूद रहे।