फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The heat wave continues, with the sun and hot winds causing trouble.

Faridabad News: गर्मी का सितम जारी, धूप और गर्म हवाओं ने किया परेशान

Sun, 07 Jun 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The heat wave continues, with the sun and hot winds causing trouble.
फरीदाबाद में भीषण गर्मी की तपस में बचने के लिए चुन्नी ओढ़कर मोटरसाईकिल पर जाता युवक व युवती । फ - फोटो : 1
अगले तीन दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को दिनभर गर्म हवाओं और उमस भरे मौसम ने लोगों को परेशान किया। हालांकि बीच-बीच में धूप की तीव्रता कुछ कम हुई, लेकिन गर्मी का एहसास लगातार बना रहा।

दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण दिनभर गर्मी का असर महसूस किया गया।
विज्ञापन


विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को गर्मी से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंडे पेय पदार्थों और शीतल खाद्य सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने व धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed