फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The heat is bothering us a lot, people are forced to stay in their homes.

Faridabad News: खूब सता रही गर्मी, घरों में रहने को मजबूर लोग

Sun, 26 May 2024 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
The heat is bothering us a lot, people are forced to stay in their homes.
46 डिग्री पहुंचा पारा, कल और परसो और चढ़ेगा, दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी का अनुमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दो दिन राहत के बाद भीषण गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सूरज की तपिश बढ़ने से तापमान में वृद्धि देखने को मिली। वहीं, गर्म हवाओं के साथ चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। सूरज के तल्ख तेवर के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। रविवार को भीड़-भाड़ वाली सड़कें भी सुनसान दिखाई दीं। इस दौरान शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार रविवार अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिली और तापमान 42 डिग्री तक हो गया। लेकिन रविवार को एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाया। दिन का तापमान 46 डिग्री पहुंच गया। हालांकि अवकाश का दिन होने के कारण आम दिनों के मुकाबले रविवार को सड़कों पर कम लोग दिखाई दिए। एक कारण यह भी है कि दोपहर के समय शहर की अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रहा था। भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। धूप से बचने के लिए लोग दुपट्टा, छतरी आदि का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन


अभी सताएगी गर्मी, राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार और मंगलवार को जिले के लोगों को गर्मी खूब सताएगी। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 47 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। वहीं, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 47 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते गर्मी का सितम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed