फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The heat is affecting online taxi services, with fares doubling in the afternoon.

Faridabad News: ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं पर पड़ रहा गर्मी का असर, दोपहर में दोगुना तक हो रहा किराया

Sun, 24 May 2026 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
The heat is affecting online taxi services, with fares doubling in the afternoon.
राइड कैंसिलेशन की समस्या भी बढ़ा रही परेशानी, तेज धूप में सड़क किनारे खड़ा होना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी




फरीदाबाद। भीषण गर्मी का असर अब दोपहर में ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। बढ़ते तापमान के बीच ओला और उबर जैसी कैब सेवाओं के संचालन पर असर पड़ा है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप में कैब का अचानक किराया बढ़ जाने से आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कई यात्रियों का कहना है कि सुबह जिन रूटों का किराया सामान्य रहता है, वहीं दोपहर में दोगुना तक पहुंच जाता है। इससे छोटी दूरी की यात्रा भी अब महंगी साबित हो रही है और रोजाना सफर करने वाले लोगों का बजट बिगड़ रहा है। इसके अलावा सबसे बड़ी समस्या राइड कैंसिलेशन की है।

यात्री सोनिया ने बताया कि कई चालक बुकिंग स्वीकार करने के बाद भी राइड को बीच में ही रद्द कर दे रहे हैं। इससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है और बार-बार नई बुकिंग करनी पड़ती है। तेज धूप में सड़क किनारे खड़े होकर कैब का इंतजार करना लोगों के लिए और भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



यात्री राहुल का कहना है कि दोपहर में कैब मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है। वह रोजाना एनआईटी से सेक्टर-28 जाते हैं, लेकिन सुबह के समय यहीं किराया 40, 50 रुपये तक होता है वहीं दोपहर में 90 से 100 के बीच हो जाता है। इससे रोजाना का सफर महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि गर्मी और लू के कारण दोपहर के समय कैब चालकों की उपलब्धता कम हो जाती है, जिससे मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ जाता है और किराये में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।



फिलहाल स्थिति यह है कि भीषण गर्मी में जहां लोग पहले ही परेशान हैं, वहीं कैब सेवाओं में बढ़ते किराये और राइड कैंसिलेशन ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, जिसका सीधा असर आम जनता की रोजमर्रा की आवाजाही पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed