{"_id":"6a10a8b382d65212470d2bab","slug":"the-health-director-expressed-displeasure-over-the-foul-smell-around-the-toilets-in-the-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70612-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वास्थ्य निदेशक ने अस्पताल में शौचालयों के आसपास दुर्गंध पर नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वास्थ्य निदेशक ने अस्पताल में शौचालयों के आसपास दुर्गंध पर नाराजगी जताई
विज्ञापन
अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सविता यादव ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान निदेशक ने अस्पताल परिसर और शौचालयों के आसपास फैली दुर्गंध पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले लोगों को साफ और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
डॉ. सविता यादव ने अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों से भी बातचीत की और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं।
विज्ञापन
ब्लड कलेक्शन सेंटर के बाहर भीड़ पर चिंता
निरीक्षण के दौरान ब्लड कलेक्शन सेंटर के बाहर कम जगह होने के कारण रास्ता अवरुद्ध होने की स्थिति पर भी चिंता जताई गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यहां व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए ताकि मरीजों और अस्पताल कर्मियों की आवाजाही प्रभावित न हो। साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अस्पताल प्रशासन ने निदेशक को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों पर जल्द कार्रवाई कर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।