{"_id":"64d7b5e8bf416cca440a2cb4","slug":"the-guard-killed-the-truck-driver-for-abusing-his-wife-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11312-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पत्नी को अपशब्द कहने पर गार्ड ने की थी ट्रक चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पत्नी को अपशब्द कहने पर गार्ड ने की थी ट्रक चालक की हत्या
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच-65 टीम ने आईएमटी मच्छगर में ट्रक ड्राइवर विकल की हत्या के मामले में आरोपी सिक्योरिटी गार्ड अमित को गुरुग्राम के सोहना से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसकी पत्नी का वीडियो कॉल आया था और विकल ने शराब के नशे में उसे अपशब्द कहे थे। इसी को लेकर विकल को शराब पिलाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से मृतक के पैसे, मोबाइल व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की जाएगी।
क्राइम ब्रांच-65 के प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि 31 वर्षीय आरोपी अमित मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और फिलहाल मच्छगर गांव में रह रहा था। आरोपी अमित और मृतक विकल सेक्टर-68 स्थित एक कंपनी में साथ काम करते थे। अमित कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और विकल ट्रक ड्राइवर था। 28 जुलाई की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मच्छगर के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रबंधक सदर महेंद्र पाठक टीम के साथ पहुंचे। डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल, एसीपी तिगांव राजेश लोहान, क्राइम ब्रांच-65, डीएलएफ और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान यूपी के रामपुरा निवासी विकल के रूप में हुई। क्राइम ब्रांच द्वारा आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं। मृतक के परिजनों के मुताबिक, विकल अक्सर फरीदाबाद सामान लेकर आता था और साथियों के साथ ही रहता था। 22 जुलाई को कंपनी से गाड़ी लेकर निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने 26 जुलाई को गुमशुदगी की सूचना दी, जिसके आधार पर सदर बल्लभगढ़ थाने में गुमशुदगी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू की गई थी। उसका शव मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को सोहना से गिरफ्तार कर लिया।
रात में अमित की पत्नी की आई थी वीडियो कॉल
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 23 जुलाई को विकल ट्रक लेकर कंपनी में आया था। इसी कंपनी में आरोपी अमित सिक्योरिटी गार्ड था। शाम को अमित तथा विकल ने इकट्ठे ट्रक के केबिन में शराब पी। शराब पीने के बाद अमित के कमरे में चले गए। अमित की पत्नी गांव में रहती है। रात में अमित की पत्नी की वीडियो कॉल आई थी। इसी दौरान अमित की पत्नी को देखकर विकल ने शराब के नशे में उसे अपशब्द कहे, जिससे अमित को गुस्सा आ गया था।
विज्ञापन
ज्यादा शराब पिलाकर झाड़ियों में ले जाकर गला घोंटा
अमित ने इसी रंजिश में विकल को मारने की साजिश रची। उसने विकल को ज्यादा शराब पिलाई और इसके पश्चात रात करीब दो बजे विकल को मोटरसाइकिल पर बिठाकर आईएमटी एरिया मच्छगर की सर्विस रोड की झाड़ियों में ले गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पश्चात आरोपी ने मृतक के पैसे व मोबाइल फोन निकाल लिए।