{"_id":"683b4ba6ac1966ad4b07ab86","slug":"the-goons-in-the-car-beat-up-the-businessman-and-looted-42-thousand-rupees-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44295-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार सवार दबंगों ने कारोबारी से मारपीट कर 42 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार सवार दबंगों ने कारोबारी से मारपीट कर 42 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
दबंगों ने शुक्रवार रात बड़खल प्याऊ के पास दिया वारदात को अंजाम
वारदात को अंजाम देने के लिए जंगल में छिपे थे 15-20 बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ थाना एरिया में कार सवार दबंगों ने एक कारोबारी को पीटकर घायल कर दिया। बड़लख प्याऊ के पास शुक्रवार रात कारोबारी ने खतरनाक तरीके से डंपर चलाने का विरोध जताया था। इसी रंजिश में कार सवार दबंगों ने उन्हें पीट दिया। आरोप है कि कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और 42 हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि डबुआ थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार हमले में पीड़ित पक्ष की ओर से कारोबारी समेत तीन लोग घायल हैं। गांव गोठड़ा मोहब्ताबाद में रहने वाले पीड़ित विरेन्द्र का पाली क्रशर जोन में डस्ट का कारोबार है। शुक्रवार रात वह पाली क्रशर जोन से कार में सवार होकर जा रहे थे। बड़खल एरिया में हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार डंपर की साइड लगने से उनकी कार बाल-बाल बची। उन्होंने डंपर का पीछा कर बड़खल प्याऊ के पास रुकवाया और चालक से खतरनाक तरीके से वाहन न चलाने को कहा।
पीड़ित का कहना है कि जब वह डंपर चालक से बात कर रहे थे, तभी कार सवार चार युवक आए और उन्हें पीटने लगे। पीड़ित ने कॉल कर अपने परिजनों को बुलाया। यह देखकर जंगल से आरोपियों के कई और साथी ईट-पत्थर, लाठी-डंडे, तलवार आदि लेकर आ गए। आरोपियों ने कारोबारी पर तलवार व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जिससे विरेन्द्र के अलावा उनके परिजन अमित, जयंत, हितेश को आरोपियों ने तलवार से वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डबुआ थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।