{"_id":"697e50925bd6960bb40afc97","slug":"the-golden-society-united-to-protest-against-the-ugc-rule-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61671-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यूजीसी नियम के विरोध में एकजुट हुआ स्वर्ण समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यूजीसी नियम के विरोध में एकजुट हुआ स्वर्ण समाज
विज्ञापन
कहा-लागू हुआ तो सामाजिक सौहार्द बिगड़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में शनिवार को स्वर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने ब्राह्मण भवन में संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की। इसमें ब्राह्मण, वैश्य, राजपूत, जाट और पंजाबी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में इन नियमों को समाज विरोधी करार दिया। नेताओं ने कहा कि यदि ये नियम लागू हुए तो सामाजिक सौहार्द बिगड़ेगा और आपसी विश्वास कमजोर होगा।
जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के प्रधान बृजमोहन वत्स ने कहा कि यूजीसी के नए प्रावधान स्वर्ण समाज के खिलाफ प्रतीत होते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसपर रोक लगाए जाने का वे स्वागत करते हैं। क्षत्रिय सभा के प्रधान प्रताप भाटी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वर्ण समाज के लिए बड़ी राहत है लेकिन उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक इसको पूरी तरह से वापस नहीं लिया जाता। उन्होंने यह भी कहा कि अब सर्व स्वर्ण समाज आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करेगा।
वैश्य समाज के प्रधान भगवान दास गोयल ने कहा कि उनका समाज इस तथाकथित काले कानून का कड़ा विरोध करता है। वहीं, जाट समाज की ओर से जगदीश हुड्डा ने कहा कि वे इस संघर्ष में पूरी भागीदारी निभाएंगे। इस दौरान जिला ब्राह्मण सभा के सचिव एडवोकेट महेश शर्मा, डॉ. तेजपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।