{"_id":"6845ddf47a63df45a20b7dd6","slug":"the-girl-hit-the-police-car-with-a-scorpio-the-home-guard-fell-down-from-the-flyover-faridabad-news-c-1-1-noi1086-3038498-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवती ने स्कॉर्पियो से पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, होमगार्ड फ्लाईओवर से नीचे गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवती ने स्कॉर्पियो से पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, होमगार्ड फ्लाईओवर से नीचे गिरा
विज्ञापन
पायलट बनने की तैयारी कर रही है आरोपी, गाड़ी में बैठा सिपाही भी हादसे में घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पायलट बनने की तैयारी कर रही कृतिका (19) ने स्कॉर्पियो से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बडौली पुल के पास पुलिस की इंटरसेप्टर गाड़ी में टक्कर मार दी। ओवरस्पीड के चालान करने के लिए गाड़ी एक्सप्रेसवे किनारे खड़ी थी। टक्कर लगने से गाड़ी के बाहर खड़ा होमगार्ड दीपक फ्लाईओवर से लगभग 20 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गाड़ी में बैठे सिपाही दीपक को भी चोट लगी। बीपीटीपी थाना पुलिस ने घायल सिपाही के बयान पर सेक्टर-28 निवासी कृतिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बीपीटीपी थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि कृतिका पायलट बनना चाहती है। उसने कई माह तक द्वारका, दिल्ली से कोचिंग भी ली है। अब जनवरी से वह घर पर रहकर तैयारी कर रही थी। युवती ने अपने पिता की स्कॉर्पियो ली और तीन दोस्तों को बैठाकर ग्रेटर फरीदाबाद की ओर मैगी आदि खाने जा रही थी। इस बीच हादसा हो गया। होमगार्ड दीपक का आईसीयू में इलाज चल रहा है।