{"_id":"6512e3bba76ec3b42c0cc514","slug":"the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-with-her-scarf-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14137-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवती ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवती ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी
Tue, 26 Sep 2023 07:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
पिता के साथ रहती थी, ब्यूटी पार्लर में करती थी काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना एनआईटी इलाके के गांव फतेहपुर चंदीला में सोमवार देर शाम एक युवती ने अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। मृतका अपने पिता के साथ रहती थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई राजकुमार ने बताया मृतका की पहचान फतेहपुर चंदीला गांव निवासी कविता (19) के रूप में हुई है। वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। मृतका के अलावा घर में केवल उसके पिता ही रहते थे। रविवार शाम पिता भूपेंद्र किसी काम से बाहर गए थे। वापस आकर देखा कविता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जोर देकर दरवाजा खोलने पर कविता का शव पंखे पर दुपट्टे से लटका हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नही लगा है।