फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The four youths injured in the accident on the Delhi-Mumbai Expressway were on their way to Haridwar.

Faridabad News: हरिद्वार जा रहे थे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल चारों युवक

Mon, 29 Jun 2026 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
The four youths injured in the accident on the Delhi-Mumbai Expressway were on their way to Haridwar.
कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-29 पुल के पास दो कारों की टक्कर में चार लोगों के घायल होने के मामले में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में पता चला कि सभी युवक हरिद्वार जा रहे थे।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 125ए (मानव जीवन को खतरे में डालते हुए चोट पहुंचाना) और 324(5) (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोपी वाहन का नंबर व कार के सफेद रंग का उल्लेख किया गया है। पुलिस चालक की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है। न्यू बसेलवा कॉलोनी निवासी अवनीश ने शिकायत में बताया कि 25 जून की रात करीब 11:20 बजे वह अपने दोस्तों सन्नी, रोहित, मनीष और राजकुमार के साथ अपनी कार से हरिद्वार जा रहा था। जब उनकी कार वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बसेलवा कॉलोनी के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चारों युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मनीष और राजकुमार कार में फंस गए, जिन्हें राहगीरों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


घायलों को पहले बादशाह खान अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मनीष और राजकुमार की गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा सेंटर, नई दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहीं अवनीश और सन्नी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाद में अवनीश ने सेक्टर-87 स्थित निजी अस्पताल में भी उपचार कराया। पुलिस को प्राप्त चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार के शरीर पर चार, मनीष के शरीर पर तीन व अवनीश और सन्नी के शरीर पर एक-एक चोट दर्ज की गई हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायल अवनीश के बयान और चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर 28 जून को ओल्ड फरीदाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed