{"_id":"69a09a25911b2c50ab07d424","slug":"the-flag-procession-of-shyam-devotees-took-place-amidst-mud-and-stench-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110195-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कीचड़ और बदबू के बीच निकली श्याम भक्तों की ध्वज यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कीचड़ और बदबू के बीच निकली श्याम भक्तों की ध्वज यात्रा
विज्ञापन
-खोरीकला क्षेत्र में नगर पंचायत की लापरवाही से सड़कों पर जमा है नालों का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। खोरी कला क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय अलग ही दृश्य देखने को मिला जब श्याम भक्त हाथों में श्याम ध्वजा लेकर कीचड़ और गंदे पानी से भरी सड़क से गुजरने को मजबूर नजर आए। सड़क पर फैले बदबूदार नाले के पानी के बीच से श्रद्धालुओं को निकलना पड़ा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार सरपंच प्रतिनिधि से नालों की सफाई और जलभराव की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। श्याम ध्वज लेकर चल रही महिलाओं सीता, पिस्ता देवी, अंगूरी, बीरमति, सरोज, आशा यादव और रानी ने बताया कि सबसे खराब स्थिति एचपी पेट्रोल पंप के सामने है, जहां पूरी सड़क पर गंदा और बदबूदार पानी जमा है। उनका कहना है कि समझ नहीं आता कि किससे शिकायत करें और किससे समाधान की उम्मीद रखें। महिलाओं ने बताया कि शुक्रवार को अमलाकी एकादशी के अवसर पर श्री श्याम जगत कमेटी खोरी कला के सहयोग से 2121 फीट लंबी निशान यात्रा बलवंत कॉलोनी शिव नगर से श्री श्याम बिहारी मंदिर तावड़ू तक निकाली जाएगी।
ऐसे में करीब एक किलोमीटर के दायरे में सड़क पर बह रहे गंदे नाले के पानी से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा में लगभग तीन हजार से अधिक श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पंचायत और प्रशासन से मांग की है कि यात्रा से पूर्व नालों की सफाई और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि धार्मिक आस्था से जुड़ी इस यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।