फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The first Ashra of Ramadan ends

Faridabad News: रमजान का पहला अशरा समाप्त

Sun, 01 Mar 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The first Ashra of Ramadan ends
-आज से मगफिरत के अशरे की होगी शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां । पवित्र माह रमजान का पहला अशरा शनिवार को समाप्त हो गया और रविवार से दूसरे अशरे यानी मगफिरत (क्षमा) के अशरे की शुरुआत हो गई है।
रमजान को इस्लाम धर्म में इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का महीना माना जाता है। इस महीने को तीन अशरों में बांटा गया है और हर अशरे का अपना अलग महत्व बताया गया है। धार्मिक जानकारों के अनुसार पहला अशरा रहमत (अल्लाह की दया) का होता है, जिसमें रोजेदार अल्लाह की रहमत पाने के लिए इबादत करते हैं। दूसरा अशरा मगफिरत का होता है, जिसमें बंदे अपने गुनाहों की माफी की दुआ करते हैं। तीसरा और अंतिम अशरा जहन्नम से आजादी का माना जाता है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा इबादत, तिलावत और दुआओं पर जोर दिया जाता है।

मुस्लिम समाज के लोगों का मानना है कि मगफिरत के अशरे में सच्चे दिल से की गई तौबा और दुआ कुबूल होती है और अल्लाह अपने बंदों के गुनाह माफ कर देता है। इसी कारण मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बढ़ने लगती है और लोग नफ्ल नमाज, कुरान पाक की तिलावत और तस्बीह में अधिक समय बिताते हैं। रमजान के इन दिनों में रोजेदार दिनभर रोजा रखकर सब्र और संयम का परिचय देते हैं और शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोलते हैं। दूसरे अशरे की शुरुआत के साथ ही इबादत का सिलसिला और तेज हो गया है तथा लोग अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed