फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The first archery center of the district will be ready for Rs 3 crore.

Faridabad News: तीन करोड़ रुपये में तैयार होगा जिले का पहला तीरंदाजी सेंटर

Sun, 08 Dec 2024 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The first archery center of the district will be ready for Rs 3 crore.
अगले वर्ष मार्च के बाद सेंटर का निर्माण कार्य हो सकता है शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीरंदाजी एक्सीलेंस सेंटर अगले वर्ष यानी 2025 में बनना शुरू हो जाएगा। इस पर केंद्र सरकार की ओर से दो करोड़ और राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खेल विभाग की ओर से व्यावहारिकता ( फिजिबिलिटि ) रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई है। इसके बाद निर्माण यहां कार्य जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अक्तूबर 2023 में सेक्टर-12 खेल परिसर में आधुनिक उपकरणों से लैस एक्सीलेंस सेंटर तैयार करने की घोषणा की थी। इस पर तकरीबन 3 करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है। सेंटर को केंद्र और राज्य सरकार के आर्थिक सहयोग से तैयार किया जाएगा। खेल विभाग के एक वरिष्ठ कोच का कहना है कि पिछले वर्ष दिसंबर में व्यावहारिकता रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई थी। इस दौरान सेक्टर 12 में जमीन का ब्योरा मांगा गया था।
विज्ञापन

इसमें बताया गया था कि तीरंदाजी एक्सीलेंस सेंटर तैयार करने के लिए 90 मीटर चौड़ी व 110 मीटर लंबी जगह की जरूरत होती है। उसके हिसाब से खेल परिसर में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के लिए उपयुक्त जगह है। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले भी हो सकते हैं। यह जिले का पहला एक्सीलेंस सेंटर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

मैदान का होगा विस्तार
तीरंदाजी एक्सीलेंस सेंटर बनने के बाद यहां दिल्ली-एनसीआर के खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। इसके लिए मैदान का भी विस्तार करने की योजना है। तीरंदाजी मैदान के पास अभी बास्केटबॉल कोर्ट बना हुआ है। एक्सीलेंस सेंटर शुरू होने के बाद यहां तीरंदाजी के रिकर्व और कंपाउंड राउंड के लिए मैदान को बढ़ाया जा सकता है। तीरंदाजी मैदान पर आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित किया जाएगा। सेंटर में उच्च तकनीक के कंप्यूटर लगाए जाएंगे, जो खिलाड़ियों के प्रत्येक एक्शन पर नजर रखेगा। खिलाड़ियों की कमजोरी को पकड़ कर उसे दुरुस्त किया जाएगा।

----

वर्जन

एक्सीलेंस सेंटर को करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार करना है। इसकी व्यावहारिकता रिपोर्ट तैयार कर केंद्र व राज्य सरकार को भेजी जा चुकी है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष तीरंदाजी सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
-दीपक अहलावत, तीरंदाजी कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article