फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The fire, which broke out at 1 pm, remained unextinguished until late at night, with over 24 vehicles failing to douse the flames.

Faridabad News: दोपहर एक बजे लगी आग देर रात तक नहीं बुझी, 24 से अधिक गाड़ियां भी नाकाम

Thu, 30 Apr 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
The fire, which broke out at 1 pm, remained unextinguished until late at night, with over 24 vehicles failing to douse the flames.
ट्रक से केमिकल खाली करते वक्त हादसा, केमिकल कंपनी में रखा था ज्वलंतशील पदार्थ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के ततारपुर-जटोला रोड स्थित एडजल केमिकल कंपनी में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई। दोपहर करीब एक बजे केमिकल से भरे ट्रक को खाली करते समय हादसा हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। 24 से अधिक फायरब्रिगेड की गाड़ियां आठ घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पा सकीं। क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ ही एसडीआरएफ, एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम को भी मौजूद रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक से केमिकल खाली करने के दौरान अचानक आग लग गई। कंपनी परिसर में ज्वलनशील पदार्थ रखा था। इसी वजह से आग फैलती चली गई। आसमान में कई किलोमीटर तक धुआं दिखाई देता रहा। आसपास की कंपनियों को भी ऐतिहातन खाली कराया गया।
विज्ञापन

समय रहते सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया
राहत की बात यह रही कि समय रहते कंपनी के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक कर्मचारी को मामूली चोट लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस दौरान आग और अधिक फैल चुकी थी। पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और हथीन से कुल 24 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन





एडजल केमिकल कंपनी में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एहतियातन क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

-कुलदीप, थाना प्रभारी, गदपुरी
------------------------------
घनी आबादी में है दमकल विभाग का कार्यालय, इसलिए मौके पर पहुंचने में होती है देरी

दमकल विभाग का कार्यालय घनी आबादी के बीच स्थित होने के कारण आगजनी जैसी आपात घटनाओं में दमकल की गाड़ियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में कहीं भी आग लगने पर गाड़ियों को भवनकुंड चौक या मीनार गेट से होकर गुजरना पड़ता है, जहां अक्सर जाम लगा रहता है। इसके चलते मौके पर पहुंचने में देरी हो जाती है, जिससे आग पर समय रहते काबू पाना मुश्किल हो जाता है। इससे नुकसान बढ़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed