{"_id":"6898f879445b8d84350c1b6f","slug":"the-feeling-of-patriotism-will-be-awakened-in-children-through-the-desh-ko-salaam-program-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48906-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: देश को सलाम कार्यक्रम से बच्चों में जगाई जाएगी राष्ट्रप्रेम की भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: देश को सलाम कार्यक्रम से बच्चों में जगाई जाएगी राष्ट्रप्रेम की भावना
विज्ञापन
1200 से अधिक स्कूलों के छात्र लेंगे भाग, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देश को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1200 से अधिक निजी और सरकारी स्कूलों के छात्र भाग लेंगे। यह कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रप्रेम, एकता और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत छात्र देशभक्ति गीतों, आकर्षक परेड और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आजादी के महत्त्व और बलिदान की गाथा को पेश करेंगे। विभिन्न विद्यालयों के छात्र पारंपरिक वेशभूषा में स्वतंत्रता सेनानियों की झलक दिखाते हुए देश की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन करेंगे। परेड में स्कूली बैंड, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट्स गाइड की टुकड़ियां शामिल होंगी, जो अनुशासन और सामूहिकता का संदेश देंगी।
जिला शिक्षा विभाग अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी ब्लॉक के स्कूलों से बच्चों का चयन कर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे मंच पर अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुति दे सकें। बच्चों को देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाटकों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत करने की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
अशोक कुमार का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं बल्कि उनमें देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना भी जगाते हैं। समारोह में जिले के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।