फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The family of the martyred inspector will be given a job, and those seriously injured will receive assistance of one lakh rupees each.

Faridabad News: बलिदान इंस्पेक्टर के परिवार को नौकरी, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख की मदद

Mon, 09 Feb 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The family of the martyred inspector will be given a job, and those seriously injured will receive assistance of one lakh rupees each.
मुख्यमंत्री की तरफ से की गई घोषनाएं, किया शोक व्यक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में हुए हादसे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए राहत और सहायता संबंधी अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र से ही घटना का संज्ञान लेते हुए मृतक के परिवार को सहारा देने का भरोसा दिया। साथ ही, घायलों के इलाज, मुआवजे और भविष्य में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की शहादत ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पलवल जिले के थाना चांदहट में तैनात थे और मेले में ड्यूटी के दौरान ही यह दुर्घटना हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से घोषणा की कि शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी ताकि भविष्य में उन्हें वित्तीय संकट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



अस्पतालों में घायलों की स्थिति और इलाज
घायलों की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम अस्पताल में भर्ती आठ घायलों में से चार को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। शेष चार अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वहीं, बीके सिविल अस्पताल में भर्ती चार अन्य घायलों को भी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे के बाद देर रात तक अस्पतालों में परिजनों, स्थानीय लोगों और अधिकारियों की आवाजाही बनी रही। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को राज्य सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा अन्य घायलों को भी नियमानुसार मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सूरजकुंड मेले सहित सभी बड़े सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। सभी झूलों और उपकरणों की तकनीकी जांच, फिटनेस प्रमाणन और संचालन व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव जीवन सर्वोपरि — मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों और घायलों को हर संभव सहयोग और सहायता देती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed