{"_id":"61015c978ebc3e091345354c","slug":"the-enthusiasm-of-vaccination-was-shown-even-in-the-rain-faridabad-news-noi596166651","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी दिखा टीकाकरण का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी दिखा टीकाकरण का उत्साह
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कोरोनारोधी टीका अभियान में बुधवार को फिर से रफ्तार पकड़ ली। बारिश के बावजूद नौ दिन बाद 16,625 लोगों ने टीका लगवाया। इससे पहले 19 जुलाई को 15,129 लोगों ने टीकाकरण करवाया था।
कोरोना रोधी टीके कमी वजह से अभियान तेजी से नहीं चल पा रहा था। कुरुक्षेत्र से टीके मिलने के बाद से अभियान में फिर से तेजी आई है। सोमवार को 11 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए थे। वहीं मंगलवार को छह हजार टीका लगा। बुधवार को भी सभी केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की लंबी लाइन लगी हुई थी।
सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही थी। इसके चलते कई लोग अपने साथ छतरी लेकर लाए थे। जिला नागरिक अस्पताल में दूसरी डोज वाले के लिए अलग से बनाए गए थे। केंद्र पर भी भीड़ दिखाई दे रही थी। दूसरी डोज के प्रति लोग उदासीन दिखाई दे रहे थे। बुधवार को 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग में 11,014 ने टीका लगवाकर गंभीर संक्रमण से सुरक्षित किया। वहीं 45 वर्ष व उससे अधिक आयुवर्ग में 5611 ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
आज 25 जगहों पर होगा टीकाकरण
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को 25 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा 12 निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण जारी रहेगा।
वर्जन-
हमारा प्रयास है कि दूसरी डोज वालों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए सभी केंद्रों पर उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। जिले में अब तक 11,39,829 टीके लगाए जा चुके हैं। - डॉ. राजेश श्योकंद, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी